सामग्री
- 1 कप काजू
- आधा कप चीनी
- चौथाई कप पानी
- 1 छोटा चम्मच घी
- चाँदी का वर्क (इच्छानुसार)
विधि
- काजू को सूखा ही पीसकर बारीक पाउडर बना लें। ज़्यादा देर न पीसें, नहीं तो तेल निकल आएगा।
- कड़ाही में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाएँ।
- आँच धीमी करके काजू पाउडर डालें और लगातार चलाते रहें।
- जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे, घी मिलाकर आँच बंद कर दें।
- थोड़ा ठंडा होने पर गूँथ लें, बेलन से बेलें और हीरे के आकार में काटें।
पहली बार में आकार सही न आए तो चिंता न करें – स्वाद फिर भी बढ़िया रहेगा।